Advertisment

ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे मारी टक्कर, 2 की मौत

अररिया : अररिया-रानीगंज मुख्यमार्ग छतियोना सौरा पुल के समीप सड़क पर खड़ी सीमेंट लोड ट्रैक्टर में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया है। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों बाइक सवार अररिया से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान छतियोना सौरा पुल के समीप सड़क पर खड़ी एक सीमेंट लोड ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों ही बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े : 193 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

यह भी देखें :

मंटू भगत की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...