Advertisement
Advertisement

Flight To Ayodhya: बेंगलुरु और कोलकाता से अयोध्या के लिए हवाई सेवा को हरी झंडी

Flight To Ayodhya: केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अयोध्या को बेंगलुरु और कोलकाता से जोड़ने वाली पहली हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागर विमानन तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अयोध्या नगरी अहमदाबाद, दिल्ली और अब कोलकाता और बेंगलुरु से हवाई सेवा से भी जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने यह सुनिश्चित किया है कि अयोध्या में ‘महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ के शुभारंभ के 17 दिनों के भीतर, अयोध्या नगरी देश के चारों कोनों से जुड़ जाए। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी पूरे देश के भक्तों को अयोध्या में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर के दर्शन में सहायक होगी।

Flight To Ayodhya

नागर विमानन मंत्री सिंधिया ने उत्तर प्रदेश में विमानन अवसंरचना के बारे में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तेजी से हवाई अड्डों के विकास में दिया गया सहयोग सराहनीय है। उन्होंने यह घोषणा भी की कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष कुल 16 हवाई अड्डे होंगे और यह संख्या 2025 तक 19 हवाई अड्डों तक पहुंच जाएगी।

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि इस उड़ान मार्ग का शुभारंभ हवाई संपर्क के विस्तार और क्षेत्रों में पहुंच को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि जुड़े शहरों के आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...