Dhanbad Lawyer and Health Workers Clash: रास्ता विवाद पर वकील और स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, जमकर पत्थरबाजी

धनबाद सदर अस्पताल परिसर में रास्ता विवाद को लेकर वकील और स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने आ गए। पत्थरबाजी में एक स्वास्थ्यकर्मी घायल, सेवाएं ठप।


Dhanbad Lawyer and Health Workers Clash :धनबाद सदर अस्पताल परिसर स्थित पंचकर्म भवन से होकर कोर्ट जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन की मदद से रास्ते पर दीवार खड़ी करने की कार्रवाई शुरू की, जिसका अधिवक्ताओं ने विरोध किया। अधिवक्ताओं की पेनडाउन हड़ताल के तीसरे दिन यह विवाद टकराव में बदल गया।

  1. सदर अस्पताल परिसर के रास्ते को लेकर विवाद हिंसक रूप में बदला

  2. वकील और स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, जमकर पत्थरबाजी

  3. घटना में एक स्वास्थ्यकर्मी घायल

  4. विरोध में ओपीडी समेत अस्पताल की सेवाएं ठप

  5. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप


Dhanbad Lawyer and Health Workers Clash:पत्थरबाजी में स्वास्थ्यकर्मी घायल, आरोप-प्रत्यारोप तेज

शनिवार शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी की घटना हुई। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी संजय कुमार को हल्की चोटें आईं। वकीलों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे पर पत्थर चलाने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Dhanbad Lawyer and Health Workers Clash:ओपीडी समेत अस्पताल सेवाएं ठप, समाधान की कोशिश

घटना के विरोध में जिलेभर के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और पारामेडिकल कर्मी एकजुट हो गए। सभी ने मौन जुलूस निकाला और सदर अस्पताल की ओपीडी सहित अन्य सेवाएं पूरी तरह ठप कर दीं। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने स्पष्ट कहा कि दीवार तोड़े जाने तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। वहीं सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि सदर अस्पताल की जमीन स्वास्थ्य विभाग की है और मरीजों की सुरक्षा व गोपनीयता को ध्यान में रखकर दीवार निर्माण का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन से बातचीत कर जल्द समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...