Tribal Rally in Tinsukia Today: असम में हेमंत सोरेन बनेंगे देश के आदिवासियों की आवाज

असम के तिनसुकिया में आज आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। विस्थापित आदिवासियों के अधिकार, पहचान और रोजगार के मुद्दे उठेंगे।


Tribal Rally in Tinsukia Today: तिनसुकिया में आज आदिवासी रैली, हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को असम के तिनसुकिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 9.30 बजे विशेष विमान से तिनसुकिया पहुंचकर वहां आयोजित एक बड़ी आदिवासी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में असम में झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से विस्थापित होकर बसे लाखों आदिवासियों से जुड़े अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


Key Highlights

  1. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज तिनसुकिया में आदिवासी रैली को करेंगे संबोधित

  2. विस्थापित आदिवासियों के अधिकार और पहचान के मुद्दे उठेंगे

  3. ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजन

  4. देशभर के आदिवासियों के नेतृत्व को लेकर अहम संदेश

  5. असम चुनाव से पहले राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दौरा


Tribal Rally in Tinsukia Today: पहचान, भूमि अधिकार और रोजगार के सवाल होंगे केंद्र में

रैली के दौरान उन आदिवासियों की समस्याओं को सामने रखा जाएगा, जो वर्षों से पहचान, भूमि अधिकार, रोजगार, उचित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य असम में बसे आदिवासी समाज की पीड़ा और उनकी न्यायपूर्ण मांगों को एक साझा मंच देना है, ताकि इन सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जा सके।

Tribal Rally in Tinsukia Today: आदिवासी नेतृत्व को लेकर बड़ा संदेश, राजनीतिक हलकों में हलचल

यह कार्यक्रम ऑल असम आदिवासी स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और इसी मंच से देशभर के आदिवासियों के मुद्दों को लेकर नेतृत्व की घोषणा की भी चर्चा है। रैली के बाद मुख्यमंत्री कई बैठकों में हिस्सा लेंगे और शाम करीब 5.30 बजे रांची लौट आएंगे।
गौरतलब है कि असम में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा असम में अपना आधार मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। मंत्री चमरा लिंडा, सांसद विजय हांसदा और विधायक एमटी राजा पहले से ही असम में मौजूद हैं।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...