मैट्रिक और इंटर के परीक्षा में दो हजार कम हुए छात्र

रांची: जैक द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा 20 दिन बाद छह फरवरी से होगी। इस साल मैट्रिक और इंटर में कुल 7.66 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल यानि वर्ष 2023 से दो हजार कम है।

इस साल मैट्रिक-इंटर तीनों स्ट्रीम कुल सात लाख 66 हजार 520 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें मैट्रिक में चार लाख 21 हजार 678 स्टूडेंट्स हैं।

वहीं इंटर कला, विज्ञान और वाणिज्य में तीन लाख 44 हजार 842 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए राज्य में कुल 2018 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

इसमें मैट्रिक के लिए 1238 और इंटर की परीक्षा के लिए 740 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा को ध्यान में रखकर सभी परीक्षा केंद्रों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी।

इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा फ्लाइंग स्कॉट की भी केंद्रों पर नजर रहेगी। इस साल ओएमआर की जगह उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

पिछले साल ओएमआर पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इस वर्ष 50 अंक के ऑब्जेक्टिव और 30 अंक के सब्जेक्टिव सवाल होंगे। वहीं 20 अंक स्कूल स्तर पर इंटरनल एग्जाम के माध्यम से दिए जाएंगे।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...