JAC Board Exam 2026 की तैयारी पूरी: मैट्रिक और इंटर के लिए बनाए गए 139 परीक्षा केंद्र

जैक मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 को लेकर समाहरणालय में बैठक। जिले में 139 परीक्षा केंद्र, 64 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल।


JAC Board Exam  : जैक मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 87 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 32,723 परीक्षार्थी शामिल होंगे। ये परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय और संबंधित प्रखंड मुख्यालयों में स्थापित किए गए हैं।

वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 52 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां 32,243 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटर के अधिकांश परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय और बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए हैं, जिनमें खलारी और सिल्ली प्रखंड भी शामिल हैं।

  1. JAC मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर DC की अध्यक्षता में बैठक

  2. मैट्रिक के लिए 87 और इंटर के लिए 52 परीक्षा केंद्र

  3. कुल 64,966 परीक्षार्थी होंगे शामिल

  4. 3 फरवरी से 23 फरवरी तक चलेगी परीक्षा

  5. प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय


JAC Board Exam 2026 की तैयारी पूरी: 3 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी परीक्षा

जैक द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 3 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। मैट्रिक परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09:45 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक संचालित की जाएगी।

परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरण के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी निर्धारित किया गया है, ताकि छात्र बिना दबाव के प्रश्न समझ सकें।

JAC Board Exam 2026 की तैयारी पूरी: दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्कूल और कॉलेज प्रबंधन तथा परीक्षार्थियों से परीक्षा संबंधी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

 

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...