Advertisment

मोस्टवांटेड अभिषेक सहित 6 बदमाश हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला में मंगलवार के देर रात केवटी थाना की पुलिस ने गश्ती दल ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे आधा दर्जन जिला के बदमाशों को दरभंगा हवाई अड्डा के पास मेघा गांव के बाहर से पकड़ने में सफल रही। जिसके बाद बुधवार के सारे दिन बदमाशों से पूछताछ होती रही। ताकि पुलिस को पता चल सके कि आखिर इस ठंड की रात में ये सभी बदमाश वहां पर क्या करने वाले थे। वहीं देर शाम सदर एसडीपीओ अमित कुमार केवटी थाना पहुंचे और बदमाशों से पूछताछ की।

वहीं पूछताछ के बाद सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाशों में से एक काकरघाटी निवासी गणेशी यादव का पुत्र अभिषेक कुमार यादव दरभंगा जिला के टॉप 20 बदमाशों में से एक है। दरभंगा पुलिस को इसकी लंबे अरसों से तलाश थी। अभिषेक कुमार यादव पर इनाम भी घोषित है। यह संयोग है कि गस्ती के दौरान वह पकड़ा गया। वहीं उन्होंने कहा कि पकड़े गए अन्य बदमाशों में बसैला का निवासी आशु कुमार, संजय कुमार, अमरजीत कुमार, गौसाघाट निवासी सोनू कुमार और भवानीपुर निवासी रामनाथ यादव सभी सदर थाना क्षेत्र के हैं।

सीडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि सभी बदमाश दो कार पर सवार थे। बदमाशों के पास से बरामद उजले रंग की डब्लूबी 02 वाई 9644, लाल रंग की डीएल 1 सीएम 4193 दो कार के संग एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि कल देर रात की गश्ती दल में थानाध्यक्ष रानी कुमारी स्वयं अगुवाई कर रही थी। दिन भर की पूछताछ में थानाध्यक्ष रानी कुमारी और अमृता कुमारी आदि लगे रहे।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...