Advertisment

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्य निषेध रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है।

सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने जगदीशपुर उत्पाद थाना निरीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया

सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त मद्य निषेध भोजपुर ने जगदीशपुर उत्पाद थाना निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान दलीपुर मोड़ के पास एक 14 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्हें आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।

Ara Wine 1 22Scope News

Ara Wine 3 22Scope News

जब्त ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की कुल 900 कार्टून शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 8,071.92 लीटर बताई गई है

आपको बता दें कि जब्त ट्रक से विभिन्न ब्रांडों की कुल 900 कार्टून शराब बरामद की गई, जिसकी मात्रा 8,071.92 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है। जांच में पता चला कि शराब पंजाब से बिहार लाई जा रही थी। मद्य निषेध विभाग के अनुसार, जगदीशपुर उत्पाद थाना और मद्य निषेध विभाग की टीम ने पिछले सात महीनों में करीब पांच करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Ara Wine 2 22Scope News

यह भी पढ़े : खाद की आड़ में लाई जा रही 31.53 लाख की विदेशी शराब जब्त, चालक फरार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27: छात्रों के लिए बड़ी खबर! Reliance Scholarship...

Reliance Foundation Scholarship 2026-27, मुंबई: हायर एजुकेशन (उच्च शिक्षा) ले रहे छात्रों के लिए रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए आवेदन शुरू हो गए...