अपहरण किए गए हीरा व्यापारी बरामद, स्कार्पियो सहित 2 बदमाश गिरफ्तार

430
Advertisment

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर ओपी क्षेत्र स्थित खैरा गांव से एक युवक को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने एक डायमंड व्यवसायी अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए डायमंड व्यवसायी विकास महतो को बरामद कर लिया है। वहीं दो बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कप मच गया। जिला के कई थाने की पुलिस नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू दिया। इसमें लहेरियासराय थाने की पुलिस ने पंडासराय से स्कार्पियो को जब्त कर अपहृत युवक खैरा निवासी विकास महतो उर्फ विवेक को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही दो बदमाश को स्कार्पियो से गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष तीन बदमाश स्कॉर्पियो से फरार हो गए।

गिरफ्तार बदमाशों में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही निवासी राकेश यादव और राजा कुमार ठाकुर शामिल हैं। उधर, पुलिस शेष बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है। बरामद अपहृत युवक ने बताया कि उसे सभी आरोपितों ने अपने को पुलिस वाला बताकर बरामद युवक ने अपने को हीरा व्यवसायी बताया। हालांकि, पुलिस को इन बातों पर यकीन नहीं हुआ। सूत्रों की माने तो मामला कुछ और है। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। जल्द ही प्यार मामले से पर्दा उठेगा।

रवि झा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Advertisement