गिरिडीह में कलश यात्रा के साथ श्रीराम जानकी का पांच दिवसीय अनुष्ठान शुरू

गिरिडीह. शहर के बड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर को नया रूप दिया जा रहा है। इस कड़ी में मंदिर में श्रीराम जानकी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आरंभ गुरुवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया है।

बता दें कि 22 जनवरी को जिस दिन अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है ठीक उसी दिन गिरिडीह में भी श्रीराम जानकी की भी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। गुरुवार को निकले इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग भी मौजूद थे।

यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान जिले की पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समिति के लोगों ने बताया कि अनुष्ठान के बाद अंतिम दिन 23 जनवरी को भंडारा का भी अयोजन किया जाएगा।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar NSD Campus: बिहार के रंगमंच को नई उड़ान दे सकता...

Bihar NSD Campus: बिहार की सांस्कृतिक पहचान उसकी लोकपरंपराओं, लोकगीतों, कथाओं और जीवंत सामाजिक अभिव्यक्तियों से निर्मित हुई है। यहाँ कला केवल मनोरंजन का...

Somesh Soren Carcade Accident: जमशेदपुर में विधायक सोमेश सोरेन का कारकेड...

Somesh Soren Carcade Accident, जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोमेश सोरेन की सुरक्षा में तैनात स्कॉट गाड़ी शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार...

मरीन ड्राइव पर रात का सन्नाटा चार घरों का मातम बना,...

जमशेदपुर: गुरुवार की सुबह जमशेदपुर के लिए एक ऐसी खबर लेकर आई जिसने पूरे झारखंड को स्तब्ध कर दिया। राज्य की ग्रामीण विकास एवं...