Advertisment

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अरविंद केजरीवाल भी नहीं जाएंगे अयोध्या, बताया कारण

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर देश में सियासी सरगर्मी तेज है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 22 जनवरी को अयोध्या जाने को लेकर अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम का दर्शन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि 22 जनवरी को वे अयोध्या नहीं जा रहे हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, “उनका एक खत आया था। उसके बाद हमने उनको फोन किया तो उन्होंने बताया कि कोई पर्सनली न्योता देने के लिए आएगा या उनकी टीम आएगी। लेकिन अभी तक कोई आया नहीं है। हालांकि ऐसी कोई बात नहीं है।”

Ramlala Pran Pratishtha: अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे शामिल

केजरीवाल ने आगे कहा, “लेटर में उन्होंने लिखा है कि बहुत ज्यादा वीआईपी और वीवीआईपी आएंगे। इसीलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वहां पर अभी इस वक्त एक ही व्यक्ति की अनुमति है। मैं अपनी धर्मपत्नी, बच्चों के साथ और माता-पिता के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाऊंगा। तो हम 22 जनवरी के बाद चले जाएंगे। आमंत्रण से कोई फर्क नहीं पड़ता।”

Ramlala Pran Pratishtha: राहुल गांधी भी नहीं होंगे शामिल

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होने को लेकर कल ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा था कि यह एक राजनीतिक इवेंट हैं। हम सभी धर्मों के साथ हैं। मुझे धर्म का फायदा नहीं उठाना है। इसलिए हम राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में नहीं जा रहे हैं।

MIT इंजीनियरिंग कॉलेज को घोषित किया गया रैगिंग फ्री, आयुक्त ने...

मुजफ्फरपुर : तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा है कि एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज को रैगिंग फ्री घोषित कर दिया गया है।...

Jio TRAI Drive Test 2026: TRAI रिपोर्ट में जियो नंबर-1! संथाल...

Jio TRAI Drive Test 2026: रिलायंस जियो ने दावा किया है कि झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के...

TRE-4 के तहत करीब 32 हजार शिक्षकों की बहाली का रास्ता...

पटना : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) के तहत 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति के...