झारखंड में शीत लहर को लेकर स्कूल के टाइम टेबल में बदलाव, जानें कौन सी कक्षा कब खुलेगी

रांची. झारखंड में शीत लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी स्कूलों का टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब कल से 25 जनवरी तक केजी से कक्षा पांच तक की कक्षाएं सुबह 10  बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। वहीं वर्ग-06 से वर्ग-12 तक की कक्षाएं पहले की तरह ही सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। मध्याहन भोजन पूवर्वत चालू रहेगा।

प्रदेश में विद्यालयों के टाइम टेबल में बदलाव को लेकर सरकार ने आदेश जारी किया है, जिसमें बताया है कि राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में दिनांक 19.01.2024 से दिनांक 25.01.2024 तक के लिए वर्ग-KG से वर्ग-05 तक की कक्षायें पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित होगी।

बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखा गया है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों को काफी ही परेशानियां का समाना करना पड़ रहा है।

IT मैनेजर ने सीखे AI के तकनीकी गुर, विभागों में कामकाज...

पटना : सामान्य प्रशासन विभाग के बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसायटी की ओर से सोमवार को बिहार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) मिशन के तहत एकदिवसीय...

मंत्री संजय पासवान ने पंजाब की इंडियन सुक्रोज मिल पहुंचकर लिया...

पटना : गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय पासवान ने सोमवार को पंजाब के मुकेरियां में स्थित इंडियन सुक्रोज लिमिटेड का दौरा किया। उन्होंने...

अब सपनों की उड़ान नहीं रुकेगी, 5.65 लाख बेटियों को मिलेगा...

पटना : बिहार की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट...