आपसी विवाद में मारपीट, पड़ोसी ने युवक को मारी गोली

मुंगेर : आपसी विवाद में मारपीट – मुंगेर में मुफस्सिल थाना अंतर्गत शंकरपुर में 28 वर्षीय अमन कुमार पिता भूषण यादव को पड़ोस के ही छोटू उर्फ छोटन ने गोली मारकर घायल कर दिया। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सदर अस्पताल लाए। जहां घायल कि गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से पूछताछ करने में लगी है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक मजदूरी का काम करता था। एक जनवरी को छोटन उर्फ छोटू ने शराब के नशे में अमन के घर के समीप फायरिंग की थी। इसके बाद से अमन तथा छोटू के बीच लगातार झगड़ा और मारपीट हो रहा था। लगातार मारपीट की सूचना पर दो दिन पूर्व मुफस्सिल थाना की पुलिस दोनों को पकड़कर थाना ले गई थी जहां बॉन्ड भरवा कर दोनों को यह हिदायत देकर छोड़ा गया था कि आगे से ऐसी घटना नहीं होगी।

आपसी विवाद में मारपीट

इसी बीच गुरुवार की शाम जब अमन घर के बाहर आग सेक रहा था तभी छोटन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और गोली मारकर फरार हो गया। सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि अमन कुमार को गोली मारने वाले की पहचान की जा चुकी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
घायल युवक के बड़े पापा शिव शंकर यादव ने बताया कि अमन और छोटू के बीच कई दिन से झगड़ा हो रहा था।

आपसी विवाद में मारपीट कि सूचना मिलने पर पुलिस आई थी और उसी रात दोनों को पकड़कर पुलिस ले गई थी। जिसे पुलिस ने बुधवार सुबह छोड़ दिया था। गुरुवार की शाम करीब छह बजे जब अमन अपने घर के पास आग सेक रहा था तभी छोटन अपने कुछ लोगों के साथ आया और पीछे से गोली मार कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दो साल पहले अमन के भाई को भी इन लोगों ने गायब कर दिया है जिसका पता आज तक नहीं चल पाया।

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

आपसी विवाद में मारपीट, 4 जख्मी

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...