देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास गांव में बुधवार रात अपराधियों ने 10 साल के बच्चे और उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर दी और घर से नगदी समेत जेवरात लेकर फरार हो गए।
मृतकों की पहचान भोला राय की पत्नी मिनी देवी और बेटे राजकुमार राय के रूप में हुई है। मिनी देवी का पति ऑटो चालक है, जो घटना के दिन ऑटो चलाने
गया था। गुरुवार सुबह जब बच्चे को पढ़ाने उसके शिक्षक घर पर आए तो देखा दरवाजा खुला हुआ था और मां- बेटी की लाश पड़ी हुई थी। शिक्षक ने तत्काल घटना की जानकारी महिला के पति और आसपास के लोगों व पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
अंदेशा जताया कि लूट को अंजाम देने के लिए मां-बेटे की जघन्य गला दबाकर हत्या की गई है।
Highlights


