आज से घटेगी धुंध, दोपहर बाद साफ होगा मौसम, गिरेगा पारा

रांची: राजधानी और आसपास में शनिवार से धुंध (कोहरा) छंटेगी. इस कारण तापमान गिर सकता है. सुबह के समय थोड़ा धुंध हो सकता है.दोपहर में मौसम साफ हो जायेगा.

बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापतान चढ़ गया था. वहीं अधिकतम तापमान गिर गया था. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर के कारण ठंड का एहसास हो रहा था.

मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 20-21 को धुंध कम हो सकती है.  22 और 23 जनवरी को राज्य में कई स्थानों पर घना कोहरा हो सकता है.

इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले एक- दो दिनों तक राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे रह सकता है. मौसम खुला होने के कारण अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है.

22 और 23 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेसि, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेसि रहा.

वहीं, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेसि और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेसि रहा. पिछले 24 घंटे में कोल्हान वाले इलाके में अच्छी बारिश हुई.

सबसे अधिक 26 मिमी बारिश चाईबासा के जगन्नाथपुर में हुई. वहीं, सिमडेगा में 20 मिमी के आसपास बारिश हुई.

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...