Ramlala Pran Pratishtha के साक्षी बनने अयोध्या पहुंचीं अभिनेत्री कंगना रनौत

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसमें शामिल होने के लिए राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटिज भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी अयोध्या पहुंच गयी हैं।

Ramlala Pran Pratishtha पर सियासत

वहीं 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में सियासत जारी है। विपक्ष सत्ताधारी दल बीजेपी पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सियासत करने का आरोप लगा है। वहीं सत्ताधारी दल बीजेपी, विपक्ष पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा रहा है।

22 को राहुल गांधी नहीं जाएंगे अयोध्या

इस बीच विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने स्पष्ट रूप से कहा दिया है कि वे 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं शामिल होंगे। राहुल गांधी ने कहा था कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन बीजेपी धर्म विशेष की राजनीति करती है। यह इवेंट एक राजनीति है। इसलिए हम नहीं जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि उनके सहयोगी दल के नेता या कांग्रेस के अन्य नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

22 को केजरीवाल भी नहीं जाएंगे अयोध्या

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए फाइनल निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा था कि 22 जनवरी के बाद हम अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। फाइनल निमंत्रण नहीं मिलना कोई इश्यू नहीं है।

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...