सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी तत्काल कार्रवाई-धनबाद एसएसपी

धनबाद: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जनता में काफी उत्साह है। दूसरी तरफ धनबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान किसी प्रकार से शहर में शांति व्यवस्था नहीं बिगड़े इसे लेकर धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन और धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन गंभीर हैं।

रविवार को धनबाद एसएसपी और धनबाद उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सिटी एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ, डीएसपी लॉ ऑर्डर और झरिया थाना प्रभारी संतोष सिंह, जोरापोखर थाना व टाईगर जवान मौजूद थे। इस दौरान धनबाद एसएसपी और धनबाद उपायुक्त ने लोगों से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है

उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि कहा कि पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। किसी तरह का भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

धनबाद डीसी 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसाः ट्रेलर चढ़ी डिवाइडर पर

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन शहर में शांति व्यवस्था भंग न हो इसके लिए संवेदनशील इलाकों में खास कर कार्यक्रम स्थलों की ड्रोन कैमरे से निगरानी करायी जायेगी। जिले में शांति व विधि व्यवस्था भंग ना हो इसको लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुए है।

उल्लंघन करने वाले, सामाजिक सौहार्द व शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जायेगी। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना अविलंब स्थानीय पुलिस या पुलिस कंट्रोल को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...