Dhanbad Breaking-धनबाद एसएसपी ने 5 पुलिस पदाधिकारियों को किया निलंंबित

धनबाद: धनबाद एसएसपी एच पी जनार्दन कोयलांचल धनबाद की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में कर्तव्य हीनता के आरोप में लापरवाही करने वाले 2 थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करते हुए 5 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है।

तेतुलमारी और मैथन थाना प्रभारी लाइन हाजिर

लाइन हाजिर होने वालों में तेतुलमारी थाना प्रभारी रोशन सिंह, मैथन ओपी प्रभारी प्रमोद कु राय शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में तेतुलमारी, मैथन, बरवड्डा अन्य क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध कोयले के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अवैध कोयले के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

वहीं कार्य में शिथिलता को लेकर 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित और 2 को लाइन हाजिर किया गया है। गोविंदपूर थाना के ASI सरताज खान, बरवाअड्डा थाना के संजय कुमार, मैथन ओपी से प्रमोद कुमार राय और निरसा के आरक्षी रमेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- रांची एक्सप्रेस को सांसद ने दिखाई हरी झंडी 

वही मैथन ओपी प्रभारी विकास यादव को लाइन हाजिर किया गया है। अवैध कोयले के कारोबार के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी

 

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...