नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

कैमूर : कैमूर में जिला प्रशासन के लाख अपीलों के बाद भी तेज रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है।  ताजा मामला कैमूर के सिलौटा मोड़ के पास की है जहां तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर जहां बाइक सवार की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक बाइक सवार व्यक्ती की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के छोटका किर कला गांव निवासी स्वर्गिय झुनझुन शर्मा का पुत्र राम अवतार शर्मा बताया जाता है। वहीं सदर अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजन ने बताया कि ये भभुआ पूरब पोखरा के पास बड़े भाई संजय शर्मा के पास रहकर फर्नीचर का काम करता था। जहां से अपने घर छोटका किर कला से दरवाजा लगा कर वापस भभुआ आ रहा था। तभी सिलौंटा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया।

तेज रफ्तार का कहर

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे परिजनों मे मातम का माहौल छा गया। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के परिजानो ने प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

तेज रफ्तार का कहर, CNG ऑटो व पिकअप में जोरदार टक्कर, एक अधिवक्ता की मौत, 4 घायल

 

 

 

Saffrn

Trending News

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...

Teacher Recruitment Update: झारखंड में 40 हजार सहायक आचार्य पद खाली,...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 40 हजार पद रिक्त हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पारा शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज होने की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img