बिक्रम में तेज रफ्तार का कहर, हाइवा ने 3 बाइक सवार को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

बिक्रम में तेज रफ्तार का कहर – हाइवा ने तीन बाइक सवार को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

विक्रम : पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र के दनारा मोर के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा घायल बताए जा रहा है। जहां घायल को विक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

Goal 7 22Scope News

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस,ग्रामीणों ने ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक से नौबतपुर की ओर जा रहे थे। तभी दनारा मोड़ के पास से तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मारा और बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। जहां इस घटना में दो की मौके पर मौत हो गई। हालांकि भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतकों में एक की पहचान पिपलावां थाना क्षेत्र के करजा गांव निवासी दीप नारायण यादव के पुत्र शिवजी कुमार के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

गुस्साये लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पालीगंज डीएसपी-2 पंकज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े : वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत…

अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...