इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने दो टेस्ट मैचों से ली छुट्टी, सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

Sports. इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज के शुरूआती दो टेस्ट मैचों भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली नहीं खेलेंगे। उन्होंने दो मैचों से छुट्टी मांगी है। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दी है। वहीं सीरीज से कोहली के नाम वापस लेने की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि वे जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं।

विराट कोहली के फैंस दावा कर रहे हैं कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। बोर्ड के अनुसार विराट कोहली ने निजी कारणों से छुट्टी ली है। वहीं अनुष्का शर्मा को लेकर पिछले महीनों से दावा किया जा रहा है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली है। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पास एक बेटी है।

वहीं विराट कोहली ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच से छुट्टी ले ली थी, तब भी फैंस ने दावा किया था कि अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं और विराट कोहली उनकी वजह से यह मैच नहीं खेले। आयुष नाम के एक एक्स यूजर ने दावा किया कि विराट कोहली फिर से पिता बनने वाले हैं।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...