Ranchi: कोयला कारोबारी इजहार अंसारी चार दिन और ईडी रिमांड पर

Ranchi: पीएमएलए कोर्ट ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी को चार दिन और ईडी रिमांड पर भेजा है। इससे पहले ईडी ने कोर्ट से 6 दिनों की रिमांड मिलने के बाद इजहार अंसारी से पूछताछ की थी। इसके बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान ईडी की ओर से पूछताछ के लिए और 6 दिनों का आग्रह किया गया। हालांकि कोर्ट ने ईडी को 4 दिन पूछताछ के लिए दिया।

बता दें कि बीते 16 जनवरी को ईडी ने इजहार अंसारी को छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इजहार अंसारी पर तत्कालीन खान एवं भूतत्व विभाग की सचिव पूजा सिंघल के सहयोग से अवैध तरीके से कोयले का आवंटन लेकर करोड़ों रुपये की काली कमाई करने का आरोप है। साथ ही फर्जी कंपनियों के नाम पर कोयला उठाव कर खुले बाजार में बेचने का आरोप है। उसके ठिकानों से 13 लाख रुपये नकदी के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों और काले धन के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले थे।

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...