Advertisement
Advertisement

आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे शिबू सोरेन परिवार की जगह होटवार जेल में: बाबूलाल मरांडी

रांची:  बाबूलाल मरांडी ने आज शिबू सोरेन परिवार एवं राज्य के सत्ताधारियों पर बड़ा निशाना साधा।

मरांडी ने लोकपाल द्वारा शिबू सोरेन परिवार की चल अचल संपत्ति की जांच के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लोकपाल का गठन भ्रष्टाचार ,लूट को जड़ से समाप्त करने केलिए हुआ है।

भ्रष्टाचार लोकतंत्र केलिए खतरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020में सांसद निशिकांत दुबे ने शिबू सोरेन द्वारा सत्ता और पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध चल अचल संपत्ति अर्जित की जिसकी जांच करने केलिए लोकपाल में आवेदन दिया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,झामुमो ,राजद का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। ये भ्रष्टाचार भी करते हैं और इसकी सजा से बचने केलिए तरह तरह की तिकड़म भी करते हैं। ये बीजेपी पर आरोप लगाते हैं लेकिन जांच से भागते हैं।

उन्होंने कहा कि एक तरफ शिबू सोरेन परिवार ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार नहीं करने की बात करते हैं।कहते हैं कोई गड़बड़ नहीं किया। तो फिर जांच एजेंसियों से क्यों भागते हैं, क्यों जांच रुकवाने केलिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट दौड़ते हैं?

उन्हों ने आगे  कहा कि शिबू सोरेन परिवार बोलता है कि लोकपाल का मामला पुराना है।
उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या कोई चोर पांच दस साल बाद पकड़ा जाएगा तो क्या उसपर मुकदमा दर्ज नहीं होगा?

उन्होंने कहा कि यह मामला लोकपाल का है।सीबीआई जांच होगी।सारे मामले चाहे वह सेल कंपनी के माध्यम से पैसा कमाने का हो या फिर अमित अग्रवाल के साथ सोरेन परिवार का व्यावसायिक संबंध हो,सभी उजागर होंगे।
उन्हों ने आगे    कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय का फैसला भले थोड़े विलंब से आया है लेकिन अच्छा फैसला आया है।
कहा कि आगे कोई भी भ्रष्टाचार को छुपाने केलिए दुस्साहस नही करेगा।

उन्हों ने आगे  कि ये नई परंपरा की शुरुवात करना चाहते हैं।अपनी ओर से मुकदमा को लटकाने और भटकाने की कोशिश करते हैं ।लेकिन नतीजा तो भुगतना ही पड़ेगा।

धारा 144मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दर्ज हो मुकदमा

ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास में हुई पूछताछ के दिन सीएम आवास के 500मीटर के दायरे में लगे धारा 144के उल्लंघन मामले में सीआरपीएफ अधिकारी पर हुए मुकदमे पर सवाल खड़ा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मरांडी ने कहा कि इस मामले में सबसे बड़ा दोषी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हैं जो धारा 144के बीच गाड़ी पर खड़ा होकर भीड़ को संबोधित कर रहे थे। सबसे पहले तो उन्हीं पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

कहा कि सीआरपीएफ अधिकारी तो अपनी ड्यूटी कर रहे थे। जिस प्रकार सीएम से पूछताछ के दौरान तीर धनुष,हथियार के साथ भाड़े के टट्टू मुख्यमंत्री आवास के बाहर खड़े थे उससे ईडी के अधिकारियों की सुरक्षा सचमुच संदेहास्पद थी। आखिर क्यों इतने लोगों को पूछताछ के दिन बुलाया था।कुछ अधिकारियों को माहौल बिगाड़ने केलिए टूल्स बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन लाख हथकंडा अपना लें बच नहीं सकते।ऐसे भ्रष्ट लोगो की जगह होटवार जेल में ही है।

उन्होंने कहा कि अगर भ्रष्टाचारी लुटेरे इसी प्रकार सत्ता पर काबिज होते रहे तो जनता को लोकतंत्र से भरोसा उठ जाएगा।

कहा कि जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई लूटी है उन्हे हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।
कहा कि भाजपा का भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। जबतक भ्रष्टाचारियों को सजा नही मिल जाती भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। एक दिन भ्रष्टाचारियों को होटवार जाना ही पड़ेगा।

प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ,प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव उपस्थित थे।

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...