रांचीः 25 जनवरी को रिलीज हुई रितीक रोशन स्टारर फिल्म फाईटर कमाल की कमाई कर रही है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन ही भारत में करीब 23.25 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीज कमाई की बात करें तो फिल्म ने 8.61 करोड़ की कमाई की है।
ये भी पढ़ें- रक्षक बना भक्षकः वकील ने 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद….
कुल मिलाकर फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 36.4 करोड़ की कमाई की है। हालांकि इस फिल्म की पहले दिन की कमाई थोड़ी धीमी रही। रितीक रोशन स्टारर फिल्म ने अपनी ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। रितीक रोशन की अन्य कई फिल्मों के मुकाबले फाईटर फिल्म की कमाई कम रही।
26 जनवरी को कमाई में हो सकता है इजाफा
26 जनवरी को फिल्म की कमाई में काफी इजाफा देखने को मिल सकता है। क्योंकि एक तो विकेंड डे शुक्रवार है वहीं दूसरा 26 जनवरी की छुट्टी। इन दोनों चीजों का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अगर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो रविवार तक फिल्म की कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के ऊपर जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य के लिए ट्रैफिक डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी सम्मानित
इस फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। फिल्म में रितीक रोशन और दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है। उनके साथ-साथ अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में रितीक रोशन और अनिल कपूर की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है।
Highlights

















