Dhanbad-धनबाद में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, चिकित्सकों एवं कर्मियों को उपायुक्त वरुण रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, SDM उदय रजक द्वारा सम्मानित किया गया।
धनबाद SNMMCH में लगातार जटिल से जटिल सर्जरी करने एवं कई मरीजों को बड़े कॉरपोरेट अस्पताल के चंगुल से बचाने के लिए डॉ डीपी भूषण को सम्मानित किया गया।
बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए डीएसपी राजेश कुमार सम्मानित
वहीं दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था बहाल रखने के लिए डीएसपी ट्रैफिक राजेश कुमार को, केंदुआडीह थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी जोगता दीपक कुमार को संगठित गैंग के गुर्गों को बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से जेल भेजने एवं उसके नेक्सेस को ध्वस्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें- रक्षक बना भक्षकः वकील ने 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के बाद….
वही मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर डीपी भूषण एवं अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बेहतर सोच के साथ काम करने के कारण अब इस SNMMCH में हफ्ते में 6 दिन सर्जरी हो रही है और भी सुविधाओं में विस्तार हो रहा है।
उन्हें गर्व है कि धनबाद का या मेडिकल कॉलेज राज्य में दूसरे नंबर पर आ चुका है। बहुत जल्द कई अन्य सुविधाएं भी मरीज और उनके परिजनों के लिए मुहैया कराई जाएगी।


















