पटना : बिहार में सियासी हलचल जारी है। आज बिहार की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। राजधानी पटना से लेकर दिल्ली तक पल-पल सियासी समीकरण बदल रहे हैं। तेजस्वी यादव के आवास पर राजद के मंत्री, विधायक और विधान पार्षद की बैठक चल रही थी जो कि अब खत्म हो गई है। इस बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे।
बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने गठबंधन धर्म को हमेशा निभाया है। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान किया। नीतीश कुमार ने 2005 के पहले के बिहार के बारे में कई बार कहा कि लेकिन मैंने कभी आपत्ति नहीं जताई। हम गठबंधन के साथ बने हुए हैं।
बता दें कि बैठक में लालू प्रसाद यादव को कोई भी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है। पार्टी के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने मीडिया में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े तमाम फैसले के लिए लालू प्रसाद को सर्वसम्मति अधिकृत किया गया है।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट







