
पटना. बिहार में सियासी हलचल तेज है और सत्ता का उलटफेर तय मना जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल इस्तीफ देकर एनडीए के साथ फिर सरकार बनाने का दावा ठोक सकते हैं। इस बीच जीतनराम मांझी ने बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने नई सरकार में दो मंत्री का पद मांगा है। साथ ही मांझी के घर के बाहर पोस्टर लगा दिया गया है। इस पोस्टर में लिखा है, ‘बिहार में बहार है… बिना मांझी सब बेकार है…।’
बता दें कि जीतनराम मांझी के पास चार विधायक हैं। वे किंग मेकर की भूमिका में है। उधर लालू यादव और राहुल गांधी ने भी जीतनराम मांझी से बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि लालू यादव ने अपने पाले में लाने के लिए जीतनराम मांझी को सीएम पद का भी ऑफर दे दिया था, लेकिन मांझी ने फिलहाल यह ऑफर ठुकरा दिया है।
बिहार में सियासी उलटफेर की अटलकों के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उनके बीच कोई बातचीत नहीं हो सकी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालू यादव ने भी कई बार नीतीश को फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क नहीं हुआ था। इसके बाद दोनों में तल्खियां और बढ़ गयी है।




