कुडू बाजार के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, 8 घंटे सड़क जाम

लोहरदगा: कुड़ बाजार के ठेकेदार व कुडू पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी के पति संतोष मांझी उर्फ मंगलू पासवान की रविवार सुबह बाजार में ही लगभग आठ बजे दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

एक अपराधी पंजाब नेशनल बैंक के समीप बाइक पर खड़ा था। इसी बाइक से तीनों रांची की ओर भाग निकले। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विश्वजीत कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे और संतोष मांझी को कुड़ अस्पताल लाया गया। पर, डॉक्टरों नै उन्हें मृत घोषित किया। मंगलू की हत्या की खबर मिलते ही दुकानें और बाजार बंद हो गए।

सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। शव के साथ कुड़-रांची, कुड़- लोहरदगा और कुड़-चंदवी मुख्य सड़के जाम कर दिया। जौम सुबह 8.30 बजे से शाम 4 बजे तक लगा रहा। नौकरी व अन्य सुविधा देने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। सड़क जाम लगभग आठ घंटे लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

रविवार की सुबह मंगलू कुड़ बाजार में कुर्सी में बैठकर मोबाइल से बात कर रहे थे, इसी दौरान दो अपराधी मंगलू के पास पहुंचे और एक ने कनपटी पर सटा कर गोली मार दी। वहीं, दूसरे अपराधी ने मंगलू के सीने में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दीं।

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...