Advertisment

Breaking News : अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया जहां एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं गोली मारकर हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बलवाड़ा गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बलवाड़ा गांव के रहने वाले स्वर्गीय मोहम्मद अयूब का पुत्र मोहम्मद मुनाजिर उर्फ जुम्मन के रूप में की गई है।

मृतक के पत्नी ने बताया है कि घर में पति और पत्नी दोनों सोए हुए थे। अचानक वह दो बजे रात में घर से बाहर निकले। तभी अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर जब तक घर से बाहर निकले तब तक में अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए फरार हो गए और मोहम्मद मुनाजिर उर्फ जुम्मन खून से लटपट होकर वहीं पर गिर पड़े मिले।

देखिए बिहार के दिन भर की खास खबरें | Today News | Big News | BIHAR

वहीं परिजनो ने आनन फानन में उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा बरौनी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर बरौनी थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की हकीकत में जुटी हुई है। वहीं पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया है कि बलवाड़ा में कुछ अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी।

अपराधियों ने व्यक्ति को गोली मारकर की हत्या

फिलहाल पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अपराधी मोहम्मद मुनाजिर को किस लिए गोली मारकर हत्या की गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड शराब नीति मामले में ACB का...

Jharkhand Liquor Policy Investigation: झारखंड के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने राज्य की आबकारी नीति, शराब सप्लाई सिस्टम और झारखंड स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JSBCL) से...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बारिश भी नहीं रोक सकी छात्रों की...

JPSC JSSC Protest Ranchi: बुधवार को रांची में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की...

Ramgarh Ispat Factory Blast: रामगढ़ की इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा,...

Ramgarh Ispat Factory Blast: जिले के गिद्दी में स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में बुधवार को एक और बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। फैक्ट्री की फर्नेस नंबर...