बाढ : बाढ़ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं। इसी कड़ी में एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पैसे की लेन देन में 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार को गोली मार दी। मिली जानकारी के अनुसार युवक चंदन ई रिक्शा मरम्मती का काम करता है जो बाढ़ स्टेशन रोड विश्वकर्मा मंदिर के पास का निवासी है।
बता दें कि नवादा गांव के किसी का ई-रिक्शा मरम्मत किया था। उसी का बकाया पैसा मांगने नवादा गांव गया था जहां अपराधियों ने गोली मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सा के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विकाश कुमार की रिपोर्ट







