युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर किया घायल

हाजीपुर : बेखौफ अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र जढुआ चिकनौटा में दरवाजे पर बैठे एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली मारने के बाद घर के महिलाओं को धमकी देते हुए सभी अपराधी घटनास्थल से फरार हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक को दो गोली लगी है। युवक स्थानीय बिंदेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार बताया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक घायल परिवार के घर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा एवं नगर थाने की पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में घायल के परिवार एवं घायल से पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। ललित मोहन शर्मा ने कहा कि एक युवक को गोली लगने के बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। युवक से घटना के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, विपिन कुमार अपने चाचा के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधी मौके पर पहुंचकर विपिन को गोली मार दिया। गोली मारने के बाद अपराधी घर के महिलाओं को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

यह भी देखें :

स्थानीय लोगों की मदद से विपिन कुमार को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से विपिन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में घायल के पिता ने बताया कि विपिन अपने चाचा के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान स्थानीय दो बाइक पर सवार चार बदमाश मौके पर पहुंचकर विपिन को गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश घर की महिलाओं को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े : हथियारबंद बदमाशों ने शादी में आए युवक की गोली मारकर की हत्या

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...

Muzaffarpur SKMCH News: निरीक्षण और वेतन कटौती के निर्देश के बाद...

Muzaffarpur SKMCH News: श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (SKMCH) की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार रात गायघाट थाना क्षेत्र...