युवक को मारी गोली, PMCH में रेफर

बाढ़ : बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के कोंनदी गांव में बुधवार की देर रात 22 वर्षीय युवक राजू कुमार को गोली मार दी। घायल युवक को परिजन द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही युवक मनीष कुमार ने हंसी मजाक में अपने कमर से पिस्तौल निकाला और राजू कुमार को मुंह में गोली मार दी।

सभी आपस में दोस्त थे, पिस्तौल से हंसी मजाक करते हुए राजू पर गोली चला दी – घायल युवक का भाई

आपको बता दें कि घायल युवक का भाई बताते हैं कि सभी आपस में दोस्त थे और पिस्तौल से हंसी मजाक करते हुए राजू कुमार पर गोली चला दी। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ कोंनदी गांव पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

Barh Golibari 1 22Scope News

यह भी पढ़े : व्यक्ति को गोली मारकर हत्या, घटनास्थल पर पहुंचे SP, जांच में जुटी पुलिस

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...