Jharkhand : आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु

रांचीः पूरे राज्य में आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु हो रही है। इस परीक्षा में राज्यभर से करीब 7 लाख 66 हजार 500 छात्र और छात्राएं शामिल होने वाले हैं। इसमें मैट्रिक में 4 लाख 21 हजार 678 छात्र शामिल होने वाले हैं जबकि इंटर में 3 लाख 44 हजार 822 छात्र शामिल हो रहे हैं।

आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरु – 6 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक होगी परीक्षा

परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को लेकर जैक की तरफ से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर पूरे राज्यभर में मैट्रिक के लिए 1238 और इंटर के लिए 740 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें-अब परीक्षा में धांधली करने वालों की खैर नहीं, 10 साल की सजा और… 

परीक्षा दो पाली में होने वाली है। पहली पाली में मैट्रिक की परीक्षा सुबह 9ः45 से शुरु होगी वहीं दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा 2 बजे से शुरु होकर 5ः15 तक चलेगी।

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...