विवाह का प्रलोभन देकर लड़की से किया दुष्कर्म

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां सेनुअरिया पंचायत के वार्ड-1 में एक बिन ब्याही लड़की को उसके प्रेमी ने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं जब वह गर्भवती हो गई तब जबरन गर्भ गिराने पर विवश कर दिया। अंततः एक आशा कर्मी की मदद से गर्भपात करा दिया गया। गर्भपात के दौरान नवजात जुड़वा बेटों की मौत हो गई। मृत दोनों नवजात को लेकर पीड़ित लड़की थाने पहुंची और इंस्पेक्टर से अपना आपबीती सुनायी।

अंततः पीड़िता के आवेदन पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने एफआईआर किया।एफआईआर में पड़ोसी प्रेमी बुलेट कुमार समेत सतन यादव, जुज्ञानती देवी, मनोज पटेल और रूमा देवी को आरोपित किया गया है। एसएचओ श्री मिश्र ने बताया कि दोनों नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया। उन्होंने बताया कि नामजदों को गिरफ्तार किया जाएगा। पूरे मामले को इंस्पेक्टर ने गंभीरता से लिया है। मामले को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। आरोपी फरार हो गए है।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...