नाबालिग मासूम के साथ शादी का झांसा देकर हवस के दरिंदे ने किया दुष्कर्म

मधेपुरा : मधेपुरा में एक नाबालिग मासूम के साथ शादी का झांसा देकर 50 वर्षीय एक हवस के दरिंदे ने एक वर्षो तक लगातार दुष्कर्म किया।  जब मासूम गर्भवती हो गई तो शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता की मां रीना देवी ने आरोपी सख्स के विरुद्ध मुरलीगंज थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। आरोपी के धर पकड़ हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी घर छोड़ फरार है। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रजनी प्रताप नगर गांव का है। जहां एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रजनी पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर लगाया गया है।

वहीं इस मामले में नाबालिक लड़की की मां के आवेदन पर मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार, रजनी पंचायत के झखरण गांव निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र यादव ने एक 15 वर्षीय नाबालिक को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर और उनके माता-पिता को एक बीघा जमीन लिख देने का प्रलोभन देकर करीब दो वर्षों तक यौन संबंध बनाता रहा। वहीं जब पीड़िता पांच माह की गर्भवती हो गई तो उन्होंने सारी बात अपने माता-पिता को बताई। जिसके बाद बीते 17 नवंबर को पीड़िता की मां ने आरोपी धर्मेंद्र यादव को जब पुत्री को गर्भवती होने की बात कह शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी खुद मुकर गया। आरोपी ने एक बीघा जमीन बेचकर दूसरी जगह शादी करवा देने की बात कही। उसके बाद पीड़िता के परिजनों को कई प्रकार का धमकी आने लगा।

यह भी देखें :

बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। साथ हीं पूर्व में दो बार पंचायत समिति सदस्य भी रह चुका है। इसलिए जनप्रतिनिधि रहने के कारण मामला दबाने का पीड़िता सहित उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इधर, मुरलीगंज थाना में 18 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इस मामले को लेकर मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है, थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

यह भी पढ़े : अग्निकांड की घटना पर रोक हेतु स्कूलों में दी जा रही है बच्चे और शिक्षकों को प्रशिक्षण

रमण कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...