Advertisement
Advertisement

दुष्कर्मी निकला BJP नेता, 2 नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

बेतिया : दुष्कर्मी निकला BJP नेता – बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां भाजपा नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता की हत्या दुष्कर्म के प्रतिरोध में हत्या हुई थी। भाजपा नेता व उसके साथी ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया था और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी का बदला लेने के लिए लड़की के आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीजेपी नेता की चाकू मार कर हत्या कर दी।

बेतिया सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या दुष्कर्म के मामले में हुई थी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भाजपा नेता सोनू कुमार व उसका साथी सुजीत कुमार ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद दोनों ने उन लड़कियों का अश्लील वीडियो बनाया था और वीडियो दिखाकर दोनों लड़कियों को लगातार ब्लैकमेल कर रहें थी। इसके बाद लड़कियों ने इस बात को अपने प्रेमी को बताया।

दुष्कर्मी निकला BJP नेता

जिस आवेश में आकर दोनों लड़की के प्रेमी ने मिलकर चार सितंबर की सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा नेता सोनू कुमार और सुजीत कुमार पर चाकू से हमला किया। जिसमें बीजेपी नेता सोनू कुमार की मौत हो गई। डीएसपी महताब आलम ने बताया कि घायल सुजीत कुमार ने पुलिस के पूछताछ में इन सारी घटनाओं का जिक्र किया। इसके बाद पुलिस ने उसे आधार पर दोनों लड़कियों से पूछताछ की और उसके आधार पर दो तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार नाबालिग युवक ने पुलिस के समक्ष सारी बातों को स्वीकार किया कि उन्होंने बदला लेने के लिए चाकू मार कर हत्या की।

दुष्कर्मी निकला BJP नेता

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोडवा टोला गांव है जहां चार सितंबर को घर से 200 मीटर की दूरी पर मॉर्निंग वॉक के दौरान दो युवकों पर चाकू मार दी गई थी। जिसमें भाजपा नेता सोनू कुमार की मौत हो गई थी। जबकि उसका एक साथी सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। दोनों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र गोडवा टोला निवासी के रूप में हुई हैं। इस हत्या के बाद बेतिया की राजनीति गर्मी तेज हो गई थी। भाजपा नेता के घर भाजपा नेताओं का आना-जाना था। लगातार भाजपा नेता प्रदर्शन कर रहे थे कि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। जो पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी।

Palamu: पति के सामने 6 दरिंदों ने पत्नी से किया गैंगरेप

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...