ICC Test Ranking: जसप्रीत बुमराह बने नंबर वन गेंदबाज, अब अपने नाम दर्ज किया बड़ा रिकॉर्ड

ICC Test Ranking: आईसीसी ने टेस्ट मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें गेंदबाजों की श्रेणी में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले स्थान पर है। उन्हें यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नौ विकेट हासिल करने के बाद मिला है। यह उपलब्धि हालिस करने के बाद अब जसप्रीत बुमराह आईसीसी के तीनों फॉर्मेट की रैंकिग में पहले स्थान पाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।

यह उपलब्धि हासिल करने के बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने उन्हें बधाई दी। जय शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि और अपने उत्कृष्ट 6/45 प्रदर्शन के साथ आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए जसप्रीत बुमराह को बहुत-बहुत बधाई!’

ICC Test Ranking के बाद बुमराह के नाम ये रिकॉर्ड

बता दें कि आईसीसी के तीन फॉर्मेट वनडे, टी20 और टेस्ट की रैंकिंग में पहले स्थान हासिल करने वाले जसप्रीम बुमराह भारत के दूसरे खिलड़ा बन गये हैं। इससे पहले विराट कोहली आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में पहले स्थान पर रह चुके हैं। साथ ही जसप्रीत बुमराह पहले एशियाई गेंदबाज बन गये हैं, जिन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में नंबर वन की पोजिशन हासिल की है।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...