Sports News: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विदेशी जमीं पर कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

Sports News: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 83 रन देकर 5 विकेट झटके और भारत को मुकाबले में मजबूत स्थिति दिलाई।

इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही बुमराह ने विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में 12वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने यह उपलब्धि महज 34 टेस्ट मैचों में हासिल की, और इस आंकड़े के साथ भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी कर ली, जिन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 66 टेस्ट खेलने पड़े थे।

Sports News: विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • 12 – जसप्रीत बुमराह (34 टेस्ट)
  • 12 – कपिल देव (66 टेस्ट)
  • 9 – ईशांत शर्मा (63 टेस्ट)
  • 8 – जहीर खान (54 टेस्ट)
  • 7 – इरफान पठान (15 टेस्ट)

Sports News: जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट झटके

बुमराह ने इंग्लैंड की पारी में डकेट, टंग और क्रिस वोक्स को बोल्ड किया, जबकि जो रूट और जैक क्रॉली को भी चलता किया। उन्होंने 24.4 ओवरों की गेंदबाजी में 83 रन देकर 5 विकेट लिए और इंग्लैंड की पहली पारी 465 रनों पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए थे, जिससे टीम को 6 रनों की मामूली बढ़त मिली है।

बुमराह का यह प्रदर्शन एक बार फिर यह साबित करता है कि वे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सबसे भरोसेमंद सिपाही हैं और भारतीय क्रिकेट इतिहास में उनका नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...