Advertisment

लॉटरी में हार-जीत को लेकर विवाद के बाद युवक की सीने में गोली मारकर हत्या

गया : बिहार के गया में लॉटरी में हार-जीत को लेकर विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई। अपराधियों ने सीने के समीप गोली मारी थी। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोली मारने वाले अपराधी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

यह घटना गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत पंचायती अखाड़ा स्थित फल्गु नदी के पास लॉटरी-जुए का गोरखधंधा अरसे से चल रहा है और यहां आपराधिक तत्वों का जमावड़ा भी रहता है। इस क्रम में बुधवार को दिनदहाड़े लॉटरी में हार-जीत के के विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली मारे जाने के बाद गंभीर हालत में उसे परिजन अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है, जबकि हत्या करने की घटना करने वाली अपराधी की पहचान कल्लू के रूप में की जा रही है। मृतक सद्दाम बांके गली का रहने वाला था। वहीं, मृतक का भी अपराधिक इतिहास बताया जाता है। पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच हो रही है। जानकारी के अनुसार पंचायती अखाड़ा स्थित फल्गु नदी के पास लॉटरी-जुए का गोरखधंधा हो रहा था। इस बीच हार-जीत और वर्चस्व को लेकर सद्दाम और कल्लू भिड़ गए। इसके बाद कल्लू नाम के आपराधी ने सद्दाम को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद बांके गली से परिजन पहुंचे। मोहल्ले के लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना की पुलिस को दी।

वहीं, इस तरह की घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस कल्लू उर्फ इम्तियाज नाम के शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं, परिजनों के द्वारा इस संबंध में कोतवाली थाने में लिखित शिकायत की जा रही है। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि लॉटरी को लेकर वर्चस्व और हार-जीत के विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही हत्या की घटना करने वाले अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं, इस संबंध में गया की सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या की घटना में संलिप्त अपराधी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उसकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...