दुल्हिनबाजार में युवक आदित्य की सरेआम गोली मारकर हत्या, हमले के पीछे जमीनी विवाद

दुल्हिनबाजार : पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जब एक युवक को बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिया। इधर, हत्या के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक युवक की पहचान विजय सिंह का पुत्र आदित्य कुमार में रूप ने हुई। फिलहाल हत्या के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

Goal 1 22Scope News

आदित्य अपने गांव के सड़क के पास खड़ा था, 3 अपराधियों ने चलायी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक आदित्य कुमार अपने गांव के सड़क के पास खड़ा था। तभी बाइक सवार तीन अपराधी आते हैं और अचानक आदित्य कुमार के ऊपर गोली चला देते हैं। गोली चलने की आवाज के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है। घटना की जानकारी मिलने का स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचते हैं। घायल अवस्था में आदित्य कुमार को पटना ले जाते हैं लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो जाती है। आदित्य कुमार के सर में एक गोली लगी है।

जमीनी विवाद को लेकर आदित्य की हत्या की गई है

इधर, मृतक के पिता विजय सिंह ने बताया कि मेरे पुत्र की हत्या जमीनी विवाद को लेकर किया गया है। जो गांव के नीतीश कुमार और उसके लोगो के साथ चल रहा था। कल मेरा बेटा आदित्य कुमार पटना से घर लौटा था और आज सुबह में घर के पास खड़ा था। तभी नीतीश कुमार और अपने साथियों के साथ पहुंचता है और जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करने लगता है। इसी दौरान नीतीश कुमार के द्वारा गोली चलाई जाती है। लगभग 10 कट्ठा जमीन को लेकर विवाद पिछले कई सालों से चल रहा है।

घटना के सूचना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची

फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पटना एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। इधर, घटना की सूचना मिलने का पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर एसपी ने परिजनों से घटना को लेकर जानकारी ली और अपराधी की गिरफ्तारी में पुलिस की टीम लग गई। उन्होंने बताया कि पालीगंज डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है।

यह भी देखें :

सदावह गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है – पटना पश्चिम सिटी एसपी

घटना की पुष्टि करते हुए पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सदावह गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ छोटू के रूप में बताई जा रही है। घटना के पीछे कारण जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। अपराधी की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। फिलहाल घटना स्थल से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक खोखा और एक बाइक को भी बरामद किया गया है जो अपराधी का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े : पटना शूटआउट : चंदन हत्याकांड के 4 आरोपी को पुलिस ला रही है पटना

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...