चतरा नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर सीएम चंपई सोरेन ने जताया दुख, परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन

रांची. चतरा में नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने मुठभेड़ में घायल जवानों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है।

सीएम चंपई सोरेन ने घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘चतरा जिले में नक्सली मुठभेड़ के दौरान दो जवानों के शहीद होने की खबर से मर्माहत हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। हमारी सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है, और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मैंने घायल जवानों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’

बता दें कि चतरा में आज पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में सदर थाना के दो जवान सिकंदर सिंह गया वजीरगंज निवासी और सुकन राम पलामू निवासी शहीद हो गये, जबकि आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है। आनन-फानन में घायल जवान को सदर अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए रांची रेफर किया गया।

Bihar Flood Alert: गंगा का जलस्तर बढ़ने पर अलर्ट CM सम्राट...

Bihar Flood Alert, पटना: बिहार में गंगा, गंडक और सोन नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने निगरानी तेज कर दी है।...

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...