‘हेमंत सोरेन सिर्फ पत्थर, कोयला, बालू, जमीन ही नहीं; युवाओं की नौकरियां भी बेच रहे थे’- बाबूलाल

रांची. झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर आज फिर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ पत्थर, कोयला, बालू, जमीन ही नहीं युवाओं की नौकरियां भी बेच रहे थे। साथ ही उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से JSSC घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

हेमंत सोरेन युवाओं की नौकरियां बेच रहे थे- बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘हेमंत सोरेन सिर्फ पत्थर, कोयला, बालू, जमीन ही नहीं बल्कि युवाओं की नौकरियां भी बेच रहे थे। हेमंत सोरेन के परम मित्र विनोद सिंह के यहां से JSSC परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं, ईडी की जांच में इसका खुलासा हो चुका है। हेमंत जी, आखिर झारखंड के गरीब छात्रों के भविष्य को बेचने की क्या कीमत लगाई है आपने?’

ईडी की जांच में खुलास- बाबूलाल

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘मैं शुरू से कह रहा था कि इतना बड़ा पेपर लीक का घोटाला ‘उपर’ की संलिप्तता के बगैर नहीं हो सकता है। यह बातें मैंने अपने अनुमान के आधार पर कहा था, लेकिन आज ईडी ने हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ाने के लिए 12 पन्नों की जो जानकारी कोर्ट में दी है, उसमें लिखा गया है कि हेमंत के सखा आर्किटेक्ट विनोद सिंह के मोबाइल और घर से छात्रों की बड़ी संख्या में एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं, जिन्हें पैसे लेकर बहाल किया जाना था।’

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा, ‘विनोद सिंह कौन है, ये सभी जानते हैं। देश-विदेश की सपरिवार यात्रा में ये हेमंत सोरेन के साथ साये की तरह चलता है। अब पता चला है कि हेमंत सोरेन ने दलाल बिनोद के साथ मिलकर ज़मीन तो लूटा ही साथ ही मारभात खाकर नौकरी की तैयारी करने वाले गरीब बेरोज़गार इन छात्रों को भी लूट लिया है। इस से बेशर्मी क्या हो सकती है कि कोयला, लोहा, पत्थर, बालू, जमीन बेचने वाले हेमंत ने गरीबों की नौकरी बेचने का भी काम कर दिया।

JSSC घोटाले की जांच सीबीआई से हो- बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने इस मामले की जांच मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मांग की। उन्होंने कहा कि, ‘हम मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी से मांग करते हैं कि बिना विलम्ब JSSC घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा करें।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...