‘जमीन घोटाला से पीछा छुड़ाने के लिए हेमंत सोरेन ने रचा षड्यंत्र’- बाबूलाल

रांची. झारखंड में भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर हेमंत सोरेन को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि जमीन घोटाला से पीछा छुड़ाने के लिए हेमंत सोरेन ने षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले हेमंत सोरेन की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘ईडी ने जब हेमंत को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन दिया था, तभी उन्होंने जमीन घोटाला से पीछा छुड़ाने का षड्यंत्र रचा… जिस दिन ईडी की टीम दिल्ली में हेमंत सोरेन को ढूंढ रही थी, उसी दिन रातोंरात जमीन मूल मालिक के नाम पर रिस्टोर कर दी गई। रांची से लेकर संथाल परगना तक अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले हेमंत की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है।’

बता दें कि कथित जमीन घोटाला के मनी लॉन्ड्रिंग मामले ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें पीएमएलए की विशेष अदालत में पेश किया गया था। यहां से कोर्ट ने हेमंत सोरेन को पांच दिनों के लिए रिमांड पर ईडी को दिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद फिर कोर्ट ने पांच दिनों की रिमांड अवधि बढ़ा दी।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...