रांची: रिम्स की एकेडमिक भवन में बुणवार को आंतरिक परीक्षा के दौरान छात्रों आपस में भिड़ गये.परीक्षा हॉल में मौजूद शिक्षक ने मारपीट की सूचना डॉन और अधीक्षक को दी. इसके बाद किसी तरह मामला शांत कराया गवा. मारपीट में इस बार भी वर्ष 2020 बैच के विद्याथी ही शामिल थे.
प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है. रिम्स अधिक्षक डॉ हिरेंद्र बिरूआ और डीन ने हॉस्टल नंबंर तीन के छात्रो से पूछताछ की है.
डीन ने इस मामले में मीडिया को बताया है कि 2020 की आंतरिक परीक्षा के दौरना कुछ विद्यार्थियों को गुरूवार को अधीक्षक व डीन एंड स्टूडेंट वेलफेयर के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि कुछ विद्याथीं हॉस्टल और संस्थान का माहौल खराब कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार पिछले एक साल में हॉस्टल और परिसर में तीन बार मारपीट की घटना हो चुकी है.
एक बार शैक्षणिक कार्य एक महीना के लिए बंद किया जा चुका है. वहीं, दूसरी बार अभिभावकों के सामने विद्यार्थियों से पूछताछ हो चुकी है. हर बार विद्यार्थी दयेचारा ऐसी हरकत नहीं करने की बात कहते हैं.


















