Advertisement
Advertisement

JAC Special Exam 2026: मैट्रिक-इंटर छात्रों को दूसरा मौका, पहली बार होगी विशेष परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक और इंटर की विशेष, संपूरक व समुन्नत परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की। जानें तिथि और नियम।


JAC Special Exam 2026 रांची:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने राज्य में पहली बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट की विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। परिषद ने वर्ष 2026 की संपूरक (कंपार्टमेंटल), समुन्नत (इंप्रूवमेंट) और विशेष परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत परीक्षा में असफल, आवेदन से वंचित या विशेष परिस्थितियों के कारण परीक्षा नहीं दे सके विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा।

JAC Special Exam 2026: किन छात्रों के लिए होगी विशेष परीक्षा

जैक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। विशेष रूप से उन छात्रों को इसका लाभ मिलेगा, जो राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं दे सके थे।

जानकारी के अनुसार अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय फुटबॉल एवं हॉकी टीम में चयनित कई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जैक ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है।


Key Highlights:

  • जैक पहली बार मैट्रिक और इंटर की विशेष परीक्षा आयोजित करेगा

  • राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के कारण परीक्षा से वंचित छात्रों को मिलेगा मौका

  • मैट्रिक आवेदन 22 जून से और इंटर आवेदन 25 जून से शुरू

  • समुन्नत परीक्षा में सभी या चयनित विषयों की परीक्षा देने की सुविधा

  • मैट्रिक में 20 हजार और इंटर में 26 हजार छात्र हुए थे असफल


JAC Special Exam 2026: आवेदन की तिथि और प्रक्रिया

मैट्रिक परीक्षार्थी बिना विलंब शुल्क के 22 जून से 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 4 जुलाई से 10 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।

वहीं इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अवधि 25 जून से 7 जुलाई तक निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन 8 जुलाई से 13 जुलाई तक जमा किए जा सकेंगे।

विद्यार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में जारी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा।

JAC Special Exam 2026: इंप्रूवमेंट परीक्षा में मिलेगी विषय चुनने की छूट

जैक ने स्पष्ट किया है कि समुन्नत (इंप्रूवमेंट) परीक्षा में शामिल होने के लिए विषयों की कोई बाध्यता नहीं होगी। विद्यार्थी चाहें तो सभी विषयों की परीक्षा दे सकते हैं या केवल उसी विषय की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिसके प्राप्तांक से वे संतुष्ट नहीं हैं।

JAC Special Exam 2026: हजारों छात्रों को मिलेगा लाभ

वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में करीब 20 हजार विद्यार्थी असफल हुए थे, जबकि लगभग 1800 ऐसे छात्र थे जिन्होंने आवेदन तो किया था, लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग 26 हजार विद्यार्थी असफल हुए थे। इनमें विज्ञान संकाय के सबसे अधिक करीब 15 हजार छात्र शामिल हैं।

जैक के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों को अपने परिणाम सुधारने और शैक्षणिक वर्ष बचाने का अवसर मिलेगा।

Highlights

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...