नगर प्रखंड के उप प्रमुख के रिक्त पद का चुनाव टला, हाईकोर्ट के आदेश का दिया गया हवाला

गया : गया जिले के नगर प्रखंड के उप प्रमुख के पद पर बुधवार को होने वाला चुनाव टल गया है। इसका कारण हाईकोर्ट से स्टे का आया आदेश बताया गया है। जिसमें फिलहाल चुनाव पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अचानक चुनाव टाले जाने के मामले को लेकर नगर प्रखंड प्रमुख सरिता देवी ने कहा है कि हम लोग कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। लेकिन कोर्ट को दिग्भ्रमित कर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में नगर प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में प्रमुख सरिता देवी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेसवार्ता के दौरान सरिता देवी ने कहा कि नगर प्रखंड के उप प्रमुख के पद पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के फलस्वरुप उक्त पद का निर्वाचन कराए जाने हेतु तिथि निर्धारित की गई थी। यह तिथि सात फरवरी की थी। किंतु इस बीच निवर्तमान उपप्रमुख मुनीत देवी हाईकोर्ट चली गई।

वहां उन्होंने न्यायालय को दिग्भ्रमित करने वाला पक्ष रखा। जिसके बाद हााकोर्ट ने उपप्रमुख के रिक्त पद के लिए होने वाले सात फरवरी को होने वाले चुनाव के निर्धारित तिथि पर स्टे का आर्डर कर दिया। सरिता देवी व मौजूद अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने प्रेस को बताया कि वे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। किंतु मुनीत देवी ने कोर्ट के समक्ष जो दिग्भ्रमित करने वाला पक्ष रखा है, उसके खिलाफ वे भी न्यायालय में जाएंगे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Bus Accident: कोलकाता से रांची जा रही बस NH-33 पर...

Jamshedpur Bus Accident: एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही ऊं शिवम नामक यात्री बस अचानक...

Patna Retired CCL GM: पटना में गोली लगने से रिटायर्ड CCL...

Patna Retired CCL GM, पटना: राजीव नगर थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस के नीचे शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग...

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...