बंद घर में भीषण चोरी, महावीर मंदिर में नैवेद्ययम की दुकान चलाते हैं प्रमोद मिश्रा

पटना सिटी : पटना सिटी के जीतू लाल लेने नाला पर एक बंद घर में बुधवार की रात चोरों के एक गिरोह ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना प्रमोद मिश्रा के घर हुई है, जो महावीर मंदिर में नैवेद्ययम का दुकान चलाते हैं। घर के सभी लोग मकान बंद करके शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। गुरुवार को जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर में जब वह प्रवेश किया तो देखा कि गोदरेज सहित सभी कमरों के आलमारी का ताला टूटा पड़ा था और गोदरेज में रखे गए नगद सहित सोने चांदी के जेवरात और कीमती बर्तन घर से गायब थे।

भीषण चोरी : घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चोरों की करतूत साफ देखी जा सकती है।

घटना की जानकारी देते हुए प्रमोद मिश्रा के भतीजे अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि घर के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। गुरुवार की सुबह जब वह वापस लौटे तो देखा की मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है। जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि गोदरेज में रखे गए लगभग डेढ़ लाख नगद रुपए, सोने चांदी के जेवरात, कीमती बर्तन, टीवी सहित बेस कीमती कपड़े गायब है। जब उन्होंने बाहर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद थी। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत चौक थाने में दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...