नगर थाने के पास 5 दुकान में भीषण चोरी, घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश

सिवान : बिहार के सिवान शहर में चोरी की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। जहां चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं। चोर नगर थाना के पास बंद दुकानों से रविवार की रात्रि में लगातार पांच दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इससे पहले भी कई दुकानों में चोरी हो चुकी है। सिवान शहर के नगर थाने के पास चोरों ने बीती रात जमकर तांडव और उत्पाद मचाया है। जहां बंद दुकानों से शटर का ताला तोड़कर पांच दुकानों से लाखों रुपए के सामान की चोरी कर ली गई है।

Goal 5 22Scope News

चोरी के बाद अब दुकानदारों में पुलिस प्रशासन से उठ रहा है भरोसा

आपको बता दें कि लगातार सिवान शहर में चोरी के बाद अब दुकानदारों में पुलिस प्रशासन से भरोसा उठ रहा है। वहीं बताया जाता है कि चोरों ने जिस दुकान को अपना निशाना बनाया। उसमें कपड़े, चप्पल और जड़ी बूटी की दुकान बताई जा रही है। वहीं जब सुबह हुई तो रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ है और सारा सामान सड़कों पर बिखरा पड़ा है। वहीं आसपास के लोगों को बुलाकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस अब चोरी  होने के बाद अब चोर की तलाश में जुट चुकी है। वहीं दुकान में चोरी होने के बाद दुकानदारों में अब पुलिस प्रशासन से विश्वास और भरोसा उठता ही नजर आ रहा है। चोरी होने के बाद दुकानदारों में आक्रोश है कि ठीक बगल में थाना होने के बावजूद लगातार चोर चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : शटर तोड़कर दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने लाखों की मोबाइल की कर ली चोरी

रवि कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...