एक बार फिर चोरों का आतंक, एक साथ सोना-चांदी की दुकान का शटर तोड़कर चोरी

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला जहां चोरों ने एक साथ तीन सोना-चांदी दुकान का शटर तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं इस चोरी की घटना के बाद सभी दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एक साथ तीन सोने-चांदी दुकान में दुकान का शटर तोड़कर चोरों के द्वारा लगभग 30 लाख से अधिक जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। यह घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत की है।

इस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि सभी दुकानदार अपना दुकान बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह लोग सोना-चांदी दुकान के पास आए तो तीनों दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया है कि एक साथ तीन सोना-चांदी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने तकरीबन 30 लाख से अधिक जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया है कि इस इलाके में लगातार चोरी की वारदात हो रही है लेकिन पुलिस किसी प्रकार का कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण से चोर खुलेआम चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी देखें :

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि कर बड़ी शातिर से सोना-चांदी की चोरी कर मौके से फरार हो गया है। दुकान से कुछ ही दूरी पर सोना चांदी का डिब्बा फेंक दिया है। लोगों ने भी बताया है कि कर पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा है उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को सूचना दी है। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े : लूटपाट की घटना में कलेक्शन एजेंट युवक को अपराधियों ने मारी गोली

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...