DM ने फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने किया। इससे पूर्व फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर समाहरणालय परिसर से निकाले गए जागरूकता रथ को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आगामी 10 फरवरी से 17 दिनों तक मुजफ्फरपुर जिला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दवा खिलाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला और गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को छोड़कर मुजफ्फरपुर के 57 लाख की आबादी को दवा दिया जाएगा ताकि फाइलेरिया मुक्त हो सके।

संतोष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...